17 अक्टूबर को हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में शशि थरूर को हराकर मलिकार्जुन खरगे नए अध्यक्ष चुने गए हैं।
इस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को सिर्फ 1000 वोट ही मिले जबकि खरगे को 7897 वोटों से भी अधिक वोट प्राप्त हुए।
मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के साथ ही लगभग 25 वर्षों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का कमान किसी गैर गांधी परिवार के हाथों में गई हैं।
कितने में से किसको कितने मिले वोट
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुना हुआ था जिसमें कुल 9385 वोट दिए गए थे।
कुल 9385 वोट में से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को केवल 1072 वोट मिले और 416 वोट को रद्द किए गए।
चुनाव के नतीजे के आने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को शशी थरूर ने ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बहुत सम्मान की बात है और यह बड़ी जिम्मेदारी वाला पद है।
शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई
क्या है मल्लिकार्जुन खड़गे का इतिहास
मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक राज्य के बीदर में 21 जुलाई 1942 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई गुलबर्गा से नूतन स्कूल से की और उन्होंने सरकारी कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर डिग्री ली।
खड़गे अपने कॉलेज के दिनों में ही मजदूर आंदोलन से जुड़ गए थे और वह उस समय छात्र संघ के महासचिव भी बने।
उन्होंने 1969 ईस्वी में कांग्रेस को को ज्वाइन किया और वह अपने जिला के कांग्रेस जिला के अध्यक्ष भी बने और उन्होंने अपना पहला चुनाव 1972 ईस्वी में लड़ी।
खड़गे 9 बार विधायक और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
Cricket News: कई देशों को छोड़कर इंडिया बना ,दुनिया का नंबर वन T20 टीम

25 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी परिवार अध्यक्ष
लगभग ढाई दशक के बाद यह पहली बार हुआ जब कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान किसी गैर गांधी परिवार के हाथों में गया है।
पहली बार 1939 ईस्वी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, 1950 ईस्वी में पुरुषोत्तम दास टंडन, 1977 ईसवी में केसु ब्रह्मनंदा रेडी, 997 ईस्वी में सीताराम केसरी अध्यक्ष बने।
9397 ईसवी के बाद जब 2000 ईस्वी में जितेंद्र प्रसाद को लगभग 7400 वोटों से हराकर सोनिया गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बनी थी उसके बाद 17 अक्टूबर 2022 को लगभग 25 सालों बाद कांग्रेस को नया घर गांधी परिवार अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने।