गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव का परिणाम आज गन्ना के बाद घोषित होगा। फिलहाल अभी गणना चल रही है।
अभी तक गणना के अनुसार गुजरात में भाजपा, कांग्रेस एवं AAP से काफी आगे चल रही है परंतु वही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है परंतु हिमाचल प्रदेश में AAP एक भी सीट नहीं जीत पाए हैं।
आइए गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में हुई चुनाव के नतीजे को जानते हैं।
गुजरात में भाजपा ने अन्य पार्टी से काफी आगे
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार गुजरात विधानसभा में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने 1985 में 149 सीटें जीती कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ कर गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
अभी तक के गणना में गुजरात के 182 सीटों में से भाजपा 156 सीटें एवं कांग्रेस 17 सीटें एवं AAP 5 सीटें पर अपनी जीत हासिल की है।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2002 में गुजरात में भाजपा सबसे अधिक 127 सीटें हासिल की थी परंतु भूपेंद्र पटेल ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।
पिछली गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें एवं कांग्रेस ने 77 सीटों पर अपना जीत दर्ज की थी।
भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बनेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री
गुजरात में भाजपा के जीत के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
भूपेंद्र पटेल राजनीति में आने से पहले रियल स्टेट का कारोबार करते थे। उन्होंने 1990 में राजनीति में अपना कदम रखा।
पटेल ने इस बार के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमीबेन याग्निक को 1,92,263 वोटों से हराकर अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
वहीं 2017 के चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 1,17,000 से अधिक वोटों से हराया था।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा से आगे
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा से अधिक सीटें पर अपना जीत हासिल की है।
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों में से 40 सीटों पर अपना परचम लहराया है। वहीं भाजपा को 68 सीटों में से 25 सीटों पर जीत प्राप्त हुई है एवं AAP हिमाचल प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई।
इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को कुल मतदान का 44% वोट मिले हैं जबकि भाजपा को इस बार 43% एवं AAP को 1% से भी बहुत कम होती है।
पिछली 2017 के हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा ने 68 में से 44 सीटें जीती थी तो कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें ही जीत पाई थी।
किस दिन हुआ था चुनाव
इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 एवं 5 दिसंबर को हुआ था। जिसमें से पहले चरण 1 दिसंबर को 89 सीटें पर एवं दूसरे चरण 5 दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान हुआ था।
गुजरात चुनाव में 182 सीटों में से भाजपा ने सभी 182 सीटें एवं कांग्रेस ने 179 सीटें तो वही AAP 181 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था जो कि 68 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
हिमाचल प्रदेश चुनाव में 68 सीटों में से भाजपा एवं कांग्रेस ने सभी 68 सीटें एवं AAP 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।