फरहान अख्तर की बात करें तो वह बॉलीवुड में अभिनेता होने के साथ-साथ एक जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक और लेखक भी हैं। आज 9 जनवरी 2021 को वह अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इनके फिल्में प्रेरणा से भरे होते हैं। इनके फिल्में देखकर हमें एक अलग प्रकार का मोटिवेशन प्राप्त होता है। परंतु यह बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं।
तो आइए जानते हैं उनकी Imdb पर टॉप रेटेड फिल्में के बारे में जिन्हें आपको अपनी जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिए।
1. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

अगर हम फरहान अख्तर की फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के नाम ना लें ऐसा हो ही नहीं सकता। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था।
यह फिल्म का कहानी एक रोडट्रिप पर आधारित हैं। इसमें ऋतिक रोशन फरहान अख्तर अभय देओल कैटरीना कैफ और कल्कि केकला ने मुख्य किरदार निभाया है।
इस फिल्म को Imdb पर 8.2 रेटिंग मिली है और इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2. भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग 2013 में रिलीज हुई थी जिसमें फरहान अख्तर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फरहान अख्तर के लिए इस फिल्म में काम करना किसी अचीवमेंट प्राप्त करना जैसा था।
यह फिल्म एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। यह फिल्म मिल्खा सिंह के सफलता के पीछे संघर्ष को दिखाया है।
इस फिल्म को Imdb पर 8.2 सेटिंग मिला है और इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
3. रॉक ऑन

यह फिल्म दोस्ती पर आधारित है जिसमें फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि कुछ दोस्त मिलकर अपना म्यूजिक बैंड की शुरुआत करते हैं परंतु आपसी तनाव के कारण सभी अलग हो जाते हैं और बैंड बिखर जाता है परंतु 10 साल बाद वह सभी दोस्त इत्तेफाक से एक साथ फिर मिलते हैं।
Imdb पर इस फिल्म को 7.7 रेटिंग मिली है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4. लक बाई चांस

यह फिल्म भी एक प्रेरणादायक फिल्म है जिसका लेखन और निर्देशन दोनों जोया अख्तर ने किया है।
इस फिल्म में एक्सटेंडिंग एक्टर की कहानी दिखाई गई है जिसमें फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, ऋषि कपूर, डिंपल कपाडिया और संजय कपूर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस फिल्म को Imdb पर 7.1 रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
5. वजीर

यार एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
इसमें फरहान अख्तर एक पुलिस वाले और अमिताभ बच्चन एक बुजुर्ग चेस ग्रैंड मास्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में यह दोनों इत्तेफाक से मिलते हैं और वहीं से कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है।
इस फिल्म को Imdb पर 7.1 रेटिंग मिली है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।