हम अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे फलों का सेवन करते हैं। जिसमें से एक फल अंगूर भी आता है।
अंगूर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए अच्छा तो है ही साथ साथ अंगूर हमारा स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इस में पाए जाने वाला विटामिन सी और विटामिन के हमारी स्किन को चमकदार और ग्लोइंग करने के साथ-साथ मुलायम रखने में काफी मददगार होते हैं।
साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण इससे बनने वाले फेस पैक हमारी स्किन को काफी यंगर बनाता है।
ठंड के मौसम में हमारी स्किन में काफी रूखापन और इचीनेस का शिकार हो जाता है। इस समस्या से समाधान पाने के लिए अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
1. अंगूर और सेब का फेस पैक
अंगूर और सेब से बना फेस पैक हमारी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे बना फेस पैक एंटी- ऑक्सीडेंट रिच फेस पैक होता है जो हमारी स्किन को जवां और काफी हेल्थ बनाए रखने में सहायक होता है।
बनाने की विधि
अंगूर और सेब का फेस पैक बनाने के लिए आपको आधा सेब और 5- 6 अंगूर की जरूरत होगी।
- सबसे पहले आप सेब को पूरी तरह से मैस कर पेस्ट के जैसा बना ले और साथ ही अंगूर को भी मैस कर पेस्ट के रूप में बना दे।
- हम दोनों को अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- उसके बाद अपने पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को मास्क के रूप में लगा ले।
- लगभग 15 मिनट तक अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगा रहने दें।
- उसके बाद अपने चेहरे को धो लें।
2. कीवी और अंगूर का फेस पैक
कीवी और अंगूर से बना फेस पैक हमारी स्किन को जवां और हेल्दी रखने में बहुत मददगार होता है क्योंकि कीवी में विटामिन सी के तीनों मौजूद होता है और अंगूर में भी विटामिन सी मौजूद होता है। और दोनों में एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
बनाने की विधि
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको आधा कीवी, 7-8 अंगूर और एक चम्मच दही की जरूरत होगी।
- सबसे पहले आप कीवी और अंगूर को अलग-अलग मैस कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
- फिर एक चम्मच दही में दोनों को डालकर पूरी अच्छी तरह से मिला दे।
- फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले।
- अब पेस्ट को मास्क के रूप में पूरे चेहरे पर लगा ले।
- लगभग 20 मिनट तक उसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
- उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
3. अंगूर और स्ट्रॉबेरी का फेस पैक
सुस्त और बेजान त्वचा के लिए अंगूर और स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक काफी ज्यादा लाभदायक होता है क्योंकि स्ट्रॉबेरी में सैलिसिलिक एसिड और अंगूर में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पाए जाने वाला आपकी त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है।
बनाने की विधि
इसका फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 – 3 स्ट्रॉबेरी, पांच से सात अंगूर और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अंगूर के साथ मैस कर पेस्ट के फॉर्म में तैयार कर ले।
- फिर उसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला दे।
- फिर अपने चेहरे को साफ कर ले।
- उसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर मास्क के रूप में लगा ले।
- लगभग 20 मिनट तक पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दे।
- उसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
बताए गए तीन फेस पैक मे से किसी एक का इस्तेमाल करके सर्दियों मे भी अपनी त्वचा को रूखेपन से आजादी दिलाकर अपनी त्वचा को हेल्दी और मुलायम बना सकते है।