कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जिसमें वह अभी महाराष्ट्र में यात्रा कर रहे हैं।
यह धमकी की उन्हें एक पत्र में लिख कर दी गई है। आरोपी ने उस पत्र को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक मिठाई के दुकान के बाहर रख दी थी।
पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वहां किसने पत्र रखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
धमकी भरे पत्र में क्या लिखा था?
धमकी में यही लिखा गया है कि 1954 में पूरे देश में दंगे फसाद हुए थे। इस दंगे में सिखों का खुलेआम कत्लेआम किया जा रहा था परंतु कोई भी पार्टी का कोई भी नेता ने इस दंगे का खिलाफ नहीं आवाज उठाई।
आगे पत्र में लिखा है कि जब नवंबर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हुए मध्य प्रदेश पहुंचेंगे तो इंदौर शहर में कई जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। इन विस्फोट से पूरा इंदौर दहल उठेगा। साथ ही इंदौर में यात्रा करते समय राहुल गांधी के साथ कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा।
और यह भी लिखा है कि नवंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में पूरा इंदौर बम विस्फोट से कांप उठेगा एवं राजवाड़ा को खासतौर पर निशाना बनाया जाएगा।
क्या है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा?
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को की थी जिसमें उन्होंने कहा कि वह इस यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा करेंगे।
इस यात्रा को वह कन्याकुमारी से शुरू कर के 12 राज्यों से गुजरते हुए कश्मीर पहुंचेंगे। इस यात्रा को 150 दिनों में तय करेंगे जिसमें वह 3,570 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करते हुए कश्मीर पहुंचेंगे।
राहुल गांधी की मध्य प्रदेश यात्रा
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करते हुए 23 नवंबर को मध्यप्रदेश पहुंचेंगे एवं मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। मध्यप्रदेश में यात्रा शुरू करने के 5 दिनों में 28 नवंबर को इंदौर पहुंचेंगे।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 15 दिनों तक चलेगी। जिसमें वह करीब 400 किलोमीटर की सफर तय करेंगे।
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा करते हुए राहुल गांधी महाराष्ट्र के जलगांव के जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पहुंचेगी और फिर यहां से खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में जाएंगे।
धमकी भरे पत्र पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा
राहुल को धमकी मिलने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा वहां के राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा इस यात्रा से बौखला गई है और वह इसे रोकने की हर हथकंडे अपना रही है।’अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटकर ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘भारत यात्रा को मिल रहा लोगों का दुलार विपक्ष को सता रहा है। इसलिए इस प्रकार के षडयंत्र रचे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता बेसब्री से राहुल का इंतजार कर रही है।’
फिलहाल राहुल गांधी महाराष्ट्र में अपनी यात्रा कर रहे हैं।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एवं साथ ही आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।