कहीं हिट पर हिट फिल्म दे चुके बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी बॉडी और एक्शन की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं।
सुपर स्टार सनी देओल अपनी एक्सरसाइज को लेकर काफी अनुशासित हैं। वह कभी भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलते हैं। काफी व्यस्त रहने के बाद भी वह प्रतिदिन एक्सरसाइज और प्राणायाम करते हैं।
आइए आज उनके 65 वें जन्मदिन पर उनके फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।
प्रतिदिन करते हैं प्राणायाम
सनी देओल प्रत्येक दिन 1 घंटे के लिए प्राणायाम का अभ्यास करते हैं। ऐसा कोई दिन भी नहीं जिस दिन वह 1 घंटे के लिए प्राणायाम नहीं करते हैं।
उन्होंने अपने दिए गए एक इंटरव्यू में यह कहा था कि, “फिटनेस मेरे लिए एक लत है। अगर मैं वर्कआउट नहीं करता हूं तो मैं पूरे दिन ऊर्जावान महसूस नहीं करता हूं।”।
सुपर स्टार सनी देओल प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे उठकर एक घंटा के लिए प्राणायाम करते हैं और प्राणायाम करने के बाद वह कुछ एक्सरसाइज करते हैं।
October 19, 2022 by samir Raj
कई खेल खेलना पसंद करते हैं देओल
एक्टर देओल ने खुद अपने एक इंटरव्यू में यह बात कबूल की है कि वाह फिटनेस फ्रीक के साथ स्पोर्ट्स फ्रीक भी हैं।
उन्होंने बताया कि वह स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही वह क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के अलावा भी कई सारे खेल खेलते थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ध्रुमपान और शराब का सेवन नहीं करते हैं। वह किसी प्रकार का नशे का सेवन नहीं करते हैं।

क्या खाना पसंद करते हैं एक्टर सनी देओल
एक्टर देओल जंक फूड से काफी दूरी बनाए रखते हैं। वह किसी भी प्रकार का जंक फूड का सेवन नहीं करते हैं।
अभिनेता अपने न्यूट्रिशन और प्रोटीन की पूर्ति के लिए फल खाना ज्यादा पसंद करते हैं। सनी देओल को दही में सेब मिलाकर खाना बहुत ज्यादा पसंद है।
वह नियमित रूप से मक्खन और लस्सी का सेवन करते हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक है सनी देओल
लोकसभा चुनाव के समय एक्टर सनी देओल ने अपनी संपत्ति के बारे में कहा था कि – मेरे पास 60 करोड़ रूपये की चल संपत्ति एवं 21 करोड़ रूपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी पूजा के पास बैंक राशि और कैश मिलाकर 6 करोड़ रूपये की संपत्ति है।
सनी देओल अपने एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रूपये की फिस लेते हैं।
एक्टर देओल के पास ऑडी 8, रेंज रोवर जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं।