त्वचा पर अनचाहे बाल आना काफी आम बात है जिसके कारण हमारे शरीर देखने में भद्दा लगने लगती है।
लेकिन वैक्सिंग इसका एक अच्छा सॉल्यूशन है परंतु वैक्सिंग के प्रयोग में हमें काफी ज्यादा दर्द होता है।
तो आज हम आपके साथ हैं तीन तरीके शेयर करने जा रहे हैं जिससे आप बिना दर्द के अनचाहे बालों को काफी आसानी से हटा पाएंगे।
तो आइए जानते हैं इन तरीकों को
चीनी वैक्स
दरअसल चीनी वैक्स एक घरेलू नुक्सा है जो काफी असरदार भी होता है एवं इससे दर्द भी बहुत कम होता है।
इसे बनाने के लिए आपको दानेदार चीनी, नींबू का रस, नमक और पानी की आवश्यकता होगी।
चीनी वैक्स बनाने की विधि
- सबसे पहले चीनी नींबू का रस नमक और पानी को एक बर्तन में डालकर चीनी को पिघला लें।
- चीनी पिघलने के बाद उसे धीमी आंच पर उबालें।
- उसे तब तक उबालें जब तक उसका रंग कैरेमल जैसा ना हो जाए।
- अब यह गुनगुनी जैसा हो जाएगी।
- इससे आप अपने शरीर पर लगाकर सूखने दें।
- पूरा सूखने के बाद इसे धीरे-धीरे अपने शरीर से उतार दें।
चीनी वैक्स आपकी त्वचा को मुलायम भी बनाता है।
फलों का वैक्स
यह वैक्स स्ट्रॉबेरी फल से बनाया जाता है एवं यह हर प्रकार के त्वचा पर काम करती हैं।
इसे बनाने के लिए आपको दानेदार चीनी, स्ट्रॉबेरी का जूस, नींबू का रस, नमक और पानी की आवश्यकता पड़ेगी।
फलों का वैक्स बनाने के तरीके
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दानेदार चीनी, स्ट्रॉबेरी का रस, नींबू का रस, नमक और पानी को अच्छी तरह से मिला दे।
- अब उसे अच्छी तरह से उबालें।
- उसे तब तक उबालते रहे जब तक वह पूरी तरह से गाढ़ा ना हो जाए।
- गाढ़ा होने के बाद उसे अपने शरीर पर लगा ले और सूखने दें।
- पूरी अच्छी तरह से सूखने के बाद उसे धीरे-धीरे निकाल दे।
एलोवेरा वैक्स
यह वैक्स एलोवेरा की मदद से बनाई जाती है जो घने से घने बालों को भी काफी आसानी से हटा देगी।
बाल हटाने के साथ-साथ या हमारी त्वचा को भी निखारती हैं।
इसे बनाने के लिए आपको सिलेटीन, एलोवेरा जेल एवं कच्चा दूध की आवश्यकता होगी।
एलोवेरा वैक्स बनाने के तरीके
- सबसे पहले एक माइक्रोवेव बाउल ले।
- उसमें सिलेटीन, एलोवेरा जेल और कच्चा दूध को पूरी तरह मिला लें।
- उसके बाद उसे कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें।
- हम उसे अपने शरीर पर लगा ले।
- अब उसे अपनी त्वचा पर पूरी तरह से सूखने दें।
- पूरी तरह से सूखने के बाद यह धीरे उसे उतार दें।
बताए गए इन तरीकों के प्रयोग से आप अपने शरीर पर अनचाहे बाल को आसानी से हटा सकते हैं एवं साथ ही साथ यह आपकी त्वचा को मुलायम और निखारती भी हैं।